आज़मगढ़: शाहदरिया में थार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, आरोपी चालक वाहन लेकर हुआ फरार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के शाहदरिया गांव में थार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद चालक असंतुलित होकर थोड़ी दूर स्थित मंदिर की दीवार में वाहन लेकर भिड़ गया। लोगों ने उसका पीछा किया तो फिर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया।