आज़मगढ़: अब प्रत्येक थाना पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की हुई तैनाती जो गायब मोबाइल को ट्रैक करता है, एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
लापरवाही पूर्वक या अनजाने में लोगों के मोबाइल इधर उधर छूट जाते हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। SP अनुराग आर्य ने फरवरी से इसको लेकर अभियान शुरू किया। पुलिस लोगों की राहत के लिए अब प्रत्येक थाने पर कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की है। संबंधित CEIR पोर्टल पर दर्ज किए गए गायब मोबाइल के डाटा के अनुसार ट्रैक करते हैं। फिर मोबाइल को बरामद करते हैं।