पालीगंज: महाबलीपुर गांव में बच्चों के झगड़े के कारण दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला घायल
Paliganj, Patna | Sep 28, 2026 पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत महाबलीपुर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान रीता देवी के रूप में की जा रही है।