मौजमाबाद: इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने से सांसद हनुमान बेनीवाल में दिख रही नाराजगी, मीडिया से हुए रूबरू
नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं को बुलाया गया. लेकिन, आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को इस बैठक में नहीं बुलाया गया. ऐसे में उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है. हालांकि एनडीए की तरफ जाने को लेकर उन्होंने स्पष्ट रूप से मना किया है.