मौजमाबाद: अखेपुरा में दो बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्राम शिस्यावास में लोगों को मिली राहत
जयपुर विकास प्राधिकरण ने ग्राम शिस्यावास हल्का अखेपुरा में करीब 02 बीघा जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि-आम रास्तें को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम षिस्यावास हल्का अखेपुरा के खसरा नं. 560, 561, 563 जेडीए स्वामित्व की करीब 02 बीघा सरकारी पर अतिक्रमण था.