मौजमाबाद: लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर डोटासरा देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपनेः भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी
जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने गोविंद सिंह डोटासरा के वीडियो कांफ्रेंस के दौरान दिए जा रहे फीडबैक वाले वायरल वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि पीसीसी चीफ अपनी पार्टी के आलाकमान को ही गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि विधानसभा चुनाव के दौरान डोटासरा ने दंभ भरते हुए कहा था कि इस बार कांग्रेस 156 सीटों के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।