मौजमाबाद: एसीबी की कार्रवाई, आरएसआरडीसी के दो प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं एक रिटायर्ड सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत के साथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के दो प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं एक सेवानिवृत सहायक लेखा अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में सिया राम चंद्रावत लक्ष्मण सिंह और महेश चंद्र गुप्ता शामिल हैं. इन्हें 1,20,000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. एसीबी के एडिशनल एसपी हिमांशु कुलदीप ने इस संबंध में जानकारी दी है.