मौजमाबाद: प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से नवनिर्वाचित सांसदों ने की मुलाकात
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद संजना जाटव, टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद एवं विधायक हरीश चन्द्र मीना, सीकर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अमरा राम, श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कुलदीप इंदौरा के साथ अन्य सांसदों ने मुलाकात की।