रावतसर: विवाहिता ने ससुराल पक्ष के चार जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से सोमवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के जितेंद्र मोहिनी मंजू व प्रतीक निवासी रावतसर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।