बिजौलिया: बिजौलिया में बिजली निगम की कार्यशैली के विरोध में ज्ञापन दिया गया
बिजौलिया में बिजली निगम की कार्यशैली के विरोध में ज्ञापन बिजौलिया। अजमेर डिस्कॉम श्रमिक संघ (BMS) ने अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश कठोड़ की कार्यशैली के विरोध में ऊर्जा सचिव के आज मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने फीडर इंसेंटिव, करीब 2.80 करोड़ रुपए के भुगतान, डेपुटेशन-ट्रांसफर व बिजली दुर्घटनाओं सहित विभिन्न मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की।