🚩 जोगणियां माता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ 🙏
📍 बिजोलिया, राजस्थान। शक्तिपीठ श्री जोगणियां माता जी धाम में रविवार को शारदीय नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई।
✨ महोत्सव के प्रथम दिन घट स्थापना, ध्वजारोहण, राजोपचार पूजन, हवन एवं आरती संपन्न हुई। वेद विद्यालय के बटुकों और वेदाध्यापकों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। 🚩
🙏 इस अवसर पर बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, महंत रामप्रिय दास महाराज सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🛕 20 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक आयोजन
महोत्सव में श्रीमद् देवीभागवत कथा, अखंड रामायण पाठ, रामलीला मंचन और भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
🌺 माता रानी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करें और नवरात्रि के इस पावन पर्
Beejoliya, Bhilwara | Oct 11, 2026