जबेरा: जबेरा में एमडीएम प्रभारी ने शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया
Jabera, Damoh | Nov 5, 2026 जबेरा। गुरुवार की दोपहर 2 बजे दमोह जिले के मध्यान्ह भोजन प्रभारी प्रभु शंकर पांडे ने जबेरा विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जबेरा पहुंचकर छात्राओं से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता के संबंध में चर्चा की।