ओबरा: फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Oct 21, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।