उधवा: मानदेय न मिलने पर जनगणना कर्मियों ने बीडीओ उधवा को सौंपा ज्ञापन
जनगणना 2026-27 के तहत कार्य करने वाले शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को अब तक मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान कराने की मांग की गई।