शराब भट्ठी के पास राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने के मामले में अर्जुंदा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 11 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है, जब प्रार्थी और उसका साथी करण यादव अर्जुंदा शराब भट्ठी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ हाथ-मुक्के, बांस के डंडे व अन्य वस्तुओं से मारपीट की और एक आईफोन तथा रेडमी मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 211/2026 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की। पतासाजी के बाद 19 नवंबर को भेषकुमार ठाकुर (26), दीपक कुमार डहरिया (25), तुषार निषाद (19) और नवीन कुमार निषाद (19), निवासी केवट नवागांव, थाना अर्जुंदा, को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 2 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
#crime #criminal #cg #trendig #viral