जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने बालोद पुलिस ने गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में 42 गुंडा बदमाशों और 10 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई। वहीं 5 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों और निवास की जानकारी लेकर उन्हें अपराधों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। साथ ही असामाजिक गतिविधियों, नशे और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
#crime #criminal #police #cg #trending
Dondi Luhara, Balod | Nov 23, 2026