बैंकिंग और कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान लेकर लौटे बंजवार के विद्यार्थी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजवार के 12 विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय OJT में पूरे किए 20 घंटे का प्रशिक्षण
बंजवार (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजवार के IT–ITES ट्रेड के कक्षा नौवीं के 12 विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) सफलतापूर्वक पूरी की। यह प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने निर्धारित 20 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार एवं व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक श्री कमलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुमति से आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यस्थलों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और HDFC बैंक का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां उन्होंने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा बैंक की दैनिक कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने आस्था कंप्यूटर अकादमी में कंप्यूटर एवं डिजिटल कार्यों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। अकादमी की रीना मैम ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर के उपयोग, तकनीकी कार्यप्रणाली और डिजिटल कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय की IT–ITES व्यावसायिक प्रशिक्षिका पूजा देवी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग और कंप्यूटर क्षेत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण के सफल समापन पर आस्था कंप्यूटर अकादमी की ओर से रीना मैम ने सभी 12 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही तीन दिवसीय OJT प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#PahadiNews #Banwar #ChambaNews #OJTTraining #PNB #HDFCBank #ITITES #VocationalEducation #DigitalEducation #StudentsTraining #HimachalNews #PahadiNewsSunilPahadi
Chamba, Chamba | Nov 1, 2026