धर्मशाला एजुकेशन बोर्ड के पास भीषण हादसा, बाइक-कार की जोरदार टक्कर
एजुकेशन बोर्ड के पास बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#Dharamshala #EducationBoard #RoadAccident #BikeCarAccident #KangraNews #HimachalNews #BreakingNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 1, 2026