पडरौना: कुशीनगर में अपनी जनता पार्टी ने दलितों व पिछड़ों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर अपनी जनता पार्टी ने देशभर में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा ने बताया कि देशभर में दलितों और पिछड़ों पर हो रहे हमले, मंदिरों में भेदभाव और महिलाओं पर बढ़ते अपराध अब आम बात हो गई है। CJI पर जूता फेंकने वालों की गिरफ्तारी की माँग की।