पडरौना: सिधुआँ बाजार में सवारियों से भरा पलटा ई-रिक्शा, एक सवारी घायल — टूटा हाथ, खंडहर सड़क और जलभराव बने दुर्घटना का कारण
कुशीनगर जिले के पड़रौना तहसील क्षेत्र के सिधुआँ बाजार में बुरी हालत में तब्दील सड़क एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। बीते दिन सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें मोहन पट्टी सुखपुर गांव निवासी एक सवारी का हाथ टूट गया। घायल व्यक्ति को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायल अत्यंत गरीब परिवार से है। वीडियो वायरल