पडरौना: पड़रौना नगर छावनी बुलेट एजेंसी में दबंगई, मैनेजर को एजेंसी के अंदर घुसकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
कुशीनगर पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी स्थित बुलेट एजेंसी में दबंगों ने दिनदहाड़े जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन दबंग एजेंसी के अंदर घुस गए और एजेंसी मैनेजर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो आज सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली है