पडरौना: पडरौना नगर में दिनभर जाम से मचा हाहाकार, एंबुलेंस भी फंसी, प्रशासन बेखबर — राहगीर बेहाल
कुशीनगर के पडरौना नगर में आज सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक भारी जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नगर के मुख्य मार्गों — सौरभ नगर से सुभाष चौक, बावली चौक से तिलक चौक, और कुबेरस्थान मोड़ से तिरुपति रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी कई घंटे तक जाम में अटकी रही। जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण है