बांसडीह: बांसडीह तहसील के DM ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bansdih, Ballia | Feb 17, 2026 बांसडीह तहसील का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार के दिन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अलमारी में रखी फाइलों की रखरखाव के साथ ही खतौनी काउंटर पर एक बड़ा पोस्टर लगवाने का भी निर्देश दिया। जिस पर अंकित हो कि पांच प्रति तक खतौनी का शुल्क मात्र ₹15 है ।