लखीसराय: साइबर थाने में 5 वर्षीय बालक को लेकर प्रेस वार्ता में हुआ बड़ा खुलासा
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र से बीते 22 अप्रैल की देर रात घर से अपहृत पांच वर्षीय को एसआईटी ने लखीसराय स्टेशन के समीप से सकुशल बरामद कर लिया है। साइबर थाना में बुधवार की संध्या 5:30 पर प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान के द्वारा बताया गया कि साथ ही एसआईटी ने दो अपहरण कर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है एवं बालक को बरामद किया गया।