तीज महोत्सव में सोलह सतियों की अद्भुत कथा ने मोहा मन
रेवाड़ी। परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 डॉ. सरस्वती भूषण माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी डॉ. प्रियंका दीदी के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रुचि जैन द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात शैली जैन द्वारा चित्र अनावरण एवं डॉ. पायल जैन द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।कार्यक्रम में समाज के पंच चौधरी एवं मुनि सेवा समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रियंका द्वारा किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण “16 सतियों की अद्भुत कथा” रहा, जिसका सुंदर मंचन करिश्मा जैन, निकिता, रजनी, अंजली, नेहा, संजू, काव्या, रुचि, नीरू, कोमल, कीर्ति, निधि, मोनिका, रोजी , इशा जैन एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा किया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
इसके बाद धर्म एवं तीज से संबंधित अटपटे सवाल-जवाब, मनोरंजक गेम्स तथा रंगारंग डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। डांडिया नृत्य में प्रीति, निशा, पालका, अंकिता, अर्पणा एवं अंजुला ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण “तीज क्वीन—सोलह श्रृंगार” प्रतियोगिता रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान एवं सोलह श्रृंगार के साथ अपनी संस्कृति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संगीता जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तीज क्वीन का खिताब हासिल किया। साथ ही माता जी द्वारा पूछे गए दो धार्मिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर उन्होंने हरियाली क्वीन का खिताब भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समय पर पहुंचने वाली बहनों को विशेष उपहार दिए गए। श्रीमान देवेंद्र जैन द्वारा भी अपनी ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी एवं विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। तीज महोत्सव ने धर्म, संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम की सफल तैयारी एवं आयोजन में पूनम जैन एवं प्रीति जैन , सीमा जैन का विशेष योगदान रहा।