सोरांव: मऊआइमा इलाके में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक संबंध बनवाने और गर्भपात कराने की शिकायत
मऊआइमा इलाके में एक युवती अपने बहन के घर आई थी। उसी दौरान गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। और गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने मना कर दिया। पीड़िता ने शनिवार की सुबह नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।