मेजा: मेजा में गौहत्या की घटना पर लोगों में आक्रोश, SDM को सौंपा ज्ञापन
Meja, Allahabad | Apr 27, 2026 मेजा क्षेत्र में आज सोमवार दोपहर कथित गौहत्या की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने एकत्र होकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।