सादाबाद: मढाका पिहूरा के बीच खड़े ट्रैक्टर ट्रोला में घुसा अज्ञात बाइक सवार, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मढाका पीहूरा के बीच एक ट्रैक्टर ट्रोला लापरवाही बस रोड पर अंधेर में खड़ा था, जिसमें सादाबाद की तरफ से आया बाइक सवार पीछे से घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जाम भी लग गया। इलाका पुलिस के द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेक्टर ट्रोला को कब्जे में ले लिया है।