सादाबाद: सादाबाद विधायक ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के लिए लिखा पत्र
गत दिनों बिसावर की मासूम से अमन खान नामक एक युवक के द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके चलते पीड़िता का अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री उप्र. को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए पत्र लिखा है।