हरिद्वार: जंगल से भटककर लोधा मंडी में पहुंचा सांभर, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
जंगल से भटक कर एक सांभर आबादी में घुस आया और हरिद्वार के लोधा मंडी तक पहुंच गया। सांभर को देखने के लिए मौके भारी भीड़ जमा हो गई। सोमवार को जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांभर किसी वाहन से टकरा गया था। जिसे रेस्क्यू करने के बाद चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।