हरिद्वार: ग्राम गढ़ में वसीम नाम के युवक की मौत में आया नया मोड़, नहलाने के दौरान पीठ पर मिले गोली के निशान, मुकदमा दर्ज
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम गढ़ में वसीम नाम के युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दफनाने से पहले युवक को नहलाया गया तो उसकी पीठ पर गोली का निशान मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पीठ में गोली भी धंसी पाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है है।