हरिद्वार: कनखल में अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, पोस्ट ऑफिस के पास कार हुई क्षतिग्रस्त, कार सवार 2 लोग हुए फरार
कनखल क्षेत्र में देर रात शंकराचार्य चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने कई को टक्कर मार दी। घटना रविवार रात 10:30 बजे की है। लोगों के हंगामे के बाद कनखल पोस्ट ऑफिस के पास कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर से दो युवक फरार हो है। कनखल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने सोमवार दोपहर 12 बजे ये जानकारी दी।