हरिद्वार: इक्कड़ कलां गांव में जेई की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पथरी थाना पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित इक्कड़ कलां गांव में एक जेई की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष लोगों के लोगों ने मृतका के गले पर निशान दिखाते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि कमरे में रूम हीटर के कारण कारण गैस बन गई, जिसके चलते महिला की मौत हुई। वहीं पथरी थाना पुलिस जांच में जुट गई है।