हरिद्वार: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल पहुंची शांतिकुंज, डीएम और एसएसपी ने किया भव्य स्वागत
इस बार उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेल होने हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में जोर शोर से राष्ट्रीय खेलों की तैयारी चल रही है। सोमवार को राष्ट्रीय खेलों की मशाल हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंची। जहां डीएम कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने मशाल का भव्य स्वागत किया। शांतिकुंज में पूजा अर्चना के बाद मशाल रवाना होगई