गभाना: गभाना में हवन यज्ञ के साथ आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की रखी गई आधारशिला
गभाना में नगर पंचायत की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में बुधवार को आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की आधारशिला हवन-यज्ञ के साथ रखी गई। आकांक्षी नगर योजना के तहत बनने वाली इस लाइब्रेरी पर 1 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत आएगी। यहां अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं होंगी।