गभाना: गभाना में नेशनल हाईवे कन्होई मोड़ पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
गभाना में नेशनल हाईवे पर कन्होई मोड़ पर बड़ा हादसा टल गया। रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।