गभाना: चंडौस के जामुनका में दबिश देने गई पुलिस के साथ हाथापाई और बाइक तोड़ने के मामले में एक आरोपी को भेजा गया जेल
सोमवार शाम चंडौस पुलिस आरोपियों को पकड़ने गांव जामुनका पहुंची, लेकिन आरोपी अलीहसन की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई कर दी और दारोगा की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, फरार हो रहे दो अन्य आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी थी। सीओ गभाना संजीव तौमर ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले अलीशेर को मंगलवार को पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।