गभाना: चंडौस में किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भाकियू टिकैत गुट ने जताया विरोध, इंस्पेक्टर को दिया ज्ञापन
चंडौस थाना में किसान के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने नाराजगी जताई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमा समाप्त न किया गया तो वे चंडौस परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। बुधवार दोहपर को करीब 12:30 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के गभाना तहसील अध्यक्ष वीरकरण फौजी के नेतृत्व में किसान तिरंगा रैली निकालते हुए थाना पर पहुँचे।