गभाना: दौरऊ में रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को किया जागरूक
गभाना के गांव दौरऊ स्थित रुद्राक्ष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को तिरंगा रैली निकालकर लोगों को *हर घर तिरंगा* अभियान के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लिए, "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों के साथ मुख्य मार्गों से गुज़रे। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा लगने की अपील की