गभाना: गभाना में नेशनल हाईवे बाइपास पर सीएनजी पंप के पास बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के सब्जी मंडी निवासी राजू और लाल मोहम्मद स्कूटी से गाजियाबाद से अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वे गभाना बाइपास पर सीएनजी पंप के पास पहुंचे, पीछे से तेज़ रफ्तार से आए किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है