फतुहा: धोवा, भूतही और महतमाइन में उफान से कई गांव डूबे, कुछ गांवों में पानी घुसा
Fatwah, Patna | Jul 17, 2025 धोबा, भूतही, महतमाइन नदी में तूफान से दर्जनों गांव के बघार में पानी घुस गया है। धान के बिछड़े व पौधा डूब गया है। कुछ गाँवो में भी पानी घुस गया है। नदियों के उफान से प्रतीत होता है कि कल तक दर्जनों गांव में पानी घुसने की संभावना है। दोस्तमोहम्मद पुर गांव में धोवा नदी का पानी घुस गया है। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।