फतुहा: फतुहा अंचलाधिकारी ने 15 भवनहीन लोगों को कार्यालय में तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया
Fatwah, Patna | Jul 16, 2025 फतुहा अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने उसफा और मोहद्दीनपुर पंचायत के 15 भवन हीन को अपने कार्यालय कक्ष में तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित समुदाय के 15 भूमिहीन लोगों को जमीन का पर्चा दिया गया है। इसमें एक पुरुष और 14 महिलाएं हैं। बजाप्त सभी को जमीन के म्यूटेशन व रसीद के साथ पर्चा दिया गया है।