फतुहा: पैगंबरपुर गांव में ठनका गिरने से खेत पर काम कर रहे बेटे की हुई मौत, पिता घायल
Fatwah, Patna | Jul 16, 2025 पैगंबरपुर गांव के बघार में खेत में काम कर रहे पिता पुत्र ठनका के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने घायल पिता पुत्र को फतुहा सीएचसी लाया गया है। डॉक्टरों की टीम ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पिता को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है। घायल पिता पैगंबरपुर गांव निवासी योगेंद्र यादव है। मृतक पुत्र 15 वर्षीय कौशल कुमार है।