फतुहा: फतुहा में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत
Fatwah, Patna | Jul 17, 2025 फतुहा में गंगा ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। कटैया घाट, मस्ताना घाट, त्रिवेणी संगम घाट, शमशान घाट पर गंगा का जल स्तर सीढ़ियों को डूबा दिया है। गंगा की तेज धार से काफी अधिक कटाव हो रहा है। रात में गंगा का जलस्तर कितना बढ़ेगा यह बताना मुश्किल है। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि निगरानी की जा रही है।