फतुहा: सम्मसपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित 41 दिवसीय अखंड कीर्तन का समापन
Fatwah, Patna | Jul 16, 2025 समसपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित 41 दिवसीय अखंड कीर्तन का बुधवार की शाम समापन हो गया है। काफी विधि विधान के साथ हवन कार्यक्रम किया गया है। हवन कार्यक्रम के बाद साधु संतों को प्रसाद ग्रहण कराया गया है। इसके बाद सैकड़ो गांव के हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। अखंड कीर्तन का आयोजन विजय बाबा के द्वारा मठ के जयराम दास के सानिध्य में हुआ है।