बहराइच: गूढ़ इलाके में खेत जा रहे व्यक्ति पर मगरमच्छ ने किया हमला, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गूढ़ इलाके में खेत जा रहे व्यक्ति पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। कड़ी मसक्कत के बाद व्यक्ति की जान बच सकी। इलाज के लिए आनन फानन में 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। वहीं मंगलवार सुबह परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।