बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा है। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे। पदाधिकारी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि अगर 15 दिन के अंदर बहराइच पुलिस द्वारा अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाया जाता है तो विश्व हिंदू परिषद हिंदू जागरण कर वृहद आंदोलन करेगी।