बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ के मद्देनजर बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच कलेक्ट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के दृष्टिगत जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के फल स्वरुप प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान मौजूद संबंधितों को डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।