बहराइच: बहराइच रेलवे स्टेशन से बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 6 अक्टूबर तक निरस्त
बहराइच रेलवे स्टेशन से बहराइच से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 6 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शाहगंज स्टेशन पर वार्ड रिमार्डिंग के परिपेक्ष्य में प्री नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक का कार्य संपन्न होना है इसके चलते 6 अक्टूबर तक ट्रेनों को निरस्त किया गया है।