बहराइच: जनपद में उप समिति का 28 सितंबर को होगा आगमन क्रियाशील निगमो द्वारा संचालित योजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2022-2023) की द्वितीय उप समिति का 28 सितम्बर 2024 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। उप समिति 28 सितम्बर 2024 को अपरान्ह 5ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। उप समिति 29 सितम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक करेंगे।